
गोरखपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक, रचित हॉस्पिटल के सामने, दाऊदपुर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 40 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता सिंह, थाना अध्यक्ष, महिला थाना, गोरखपुर रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर विनय कुमार सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय, मोहित कुमार सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, गोपाल जी, डॉ. अशोक शाही प्राचार्य राम गिरीश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबौली, डॉ विनय कुमार मिश्रा प्राचार्य रामगुलाम राय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय सिक्टौर, डॉ अमित कुमार शर्मा गोरखपुर विश्वविद्यालय की उपस्थिति रही।
अमर फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष अमर सिंह ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं आयोजन में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, आपका रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है।”
शिविर के आयोजक में डॉ (लेफ्टिनेंट) अनुपम सिंह मुख्य ट्रस्टी-विजन फाउंडेशन, सुनील कुमार यादव प्रोपराइटर महादेव मार्ट, माधवेंद्र पांडेय प्रबंधक बीएन पब्लिक स्कूल, भूपेंद्र सिंह गुल्लक, क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत, जिला खो-खो एसोसिएशन गोरखपुर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गोरखपुर मंडल एवं NIFAA गोरक्ष प्रांत, सुधीर यादव, संजय गुप्ता, डॉ शोभित श्रीवास्तव, कुलदीप पांडे, पंकज पासवान, सुधीर यादव, संजय कुमार डाएट संत कबीर नगर, अरविंद यादव गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक, कौशिकी फाउंडेशन सहित सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 Comments