
गोरखपुर : डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर में इतिहास विभाग के तत्वावधान में “भारत छोड़ो आंदोलन एवं युवा” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ आभा शुक्ला एवं संध्या द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुआ। मुख्य वक्ता का स्वागत प्राचार्य द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ आशीष कुमार सिंह ने भारत छोड़ो आंदोलन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1942 का आंदोलन भारतीय युवाओं की राष्ट्रभक्ति, साहस और संघर्षशीलता का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य प्रो.शैल पाण्डे ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास युवाओं के त्याग एवं बलिदान से भरा पड़ा है आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेते हुए अनुशासन एवं सकारात्मक विचार को ग्रहण करे।
मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ संजय श्रीवास्तव, धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजय पांडेय एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय कुमार मिश्र ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments