Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : रचनात्मकता और साहित्य का संगम: तुलसी जयंती पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, अंब्रेला वर्कशॉप का समापन || EN Daily ||


गोरखपुर : चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर में तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में हिन्दी विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “तुलसीदास का लोक आदर्श एवं लोकमंगल भाव” रहा। छात्राओं ने निबंध के माध्यम से तुलसीदास के साहित्य में निहित लोकमंगल की भावना, सामाजिक आदर्शों एवं मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. शिवानी श्रीवास्तव, डॉ. अमिता अग्रवाल एवं डॉ. दिव्या त्रिपाठी द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को तुलसीदास के साहित्य, उनके लोकमंगल भाव एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित होने का अवसर मिला।

इसी क्रम में महाविद्यालय में आयोजित सप्त दिवसीय अंब्रेला वर्कशॉप एवं प्रदर्शनी का भी आज भव्य समापन हुआ। कार्यशाला में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं कलात्मक छतरियों का निर्माण किया।

समापन समारोह में महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्या डॉ. सुमन सिंह एवं उप-प्राचार्य डॉ. स्वप्निल पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रबंधक एवं प्राचार्या ने छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास एवं व्यावहारिक कला-कौशल का विकास करती हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय की पुरातन छात्रा श्रीमती प्रेमलता मौर्य, जो वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने छात्राओं द्वारा तैयार की गई कलात्मक छतरियों एवं प्रदर्शित कलाकृतियों की सराहना की तथा अपने महाविद्यालय से जुड़े अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रेखा रानी शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को कला के माध्यम से नई रचनात्मक तकनीकों से परिचित कराना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। कार्यशाला में दृश्य कला विभाग के शिक्षकों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन सिंह द्वारा किया गया। समापन अवसर पर शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्या ने आयोजक मंडल तथा प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments