Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : एनसीसी कैडेट आस्था गौड़ को थल सेना प्रमुख प्रशंसा पत्र से सम्मान || EN Daily ||

गोरखपुर : 15 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी गोरखपुर एवं चंद्रकांती रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट आस्था गौड़ को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं समर्पित सेवाओं के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड (थल सेना प्रमुख प्रशंसा पत्र) से सम्मानित किया गया।

यह भारतीय सेना का अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान है। कैडेट आस्था गौड़ इस सम्मान को प्राप्त करने वाली देश की एक मात्र एनसीसी कैडेट हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर 15 अगस्त को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर में आयोजित समारोह में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने एनसीडी कैडेट आस्था गौड़ को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कैडेट ने अपनी प्रतिभा अनुशासन मेहनत और समर्पण से पूरे एनसीसी संगठन को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर 15 यूपी गर्ल्स बटालियन, गोरखपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह ने कैडेट को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल आस्था गौड़ के लिए, बल्कि पूरी बटालियन, महाविद्यालय एवं गोरखपुर जनपद के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।

कैडेट आस्था गौड़ अपनी प्रतिभा और अनुशासन के बल पर पूर्व में गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली में बटालियन का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल टीम की सदस्य भी हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर 15 यूपी गर्ल्स बटालियन की मेजर आकांक्षा पाठक, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन, महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह, एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. अपर्णा मिश्रा, 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments