Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल खजनी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा अहिरौली पहुंचकर दिवंगत स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया || EN Daily ||

गोरखपुर : समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल खजनी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा अहिरौली पहुंचकर दिवंगत स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी की नृशंस हत्या की घटना अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस प्रकार की अमानवीय घटना ने पूरे क्षेत्र व समाज को स्तब्ध कर दिया है। ऐसे कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा रहना हम सभी का नैतिक और मानवीय दायित्व है। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने जिला प्रशासन से मांग किया कि इस जघन्य हत्या कांड के दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शोकाकुल परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा, परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी और समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय के साथ-साथ भविष्य के लिए आवश्यक संबल भी मिल सके।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव पूर्व प्रत्याशी रुपावती बेलदार विद्या सागर उर्फ छोटू कृष्ण कुमार त्रिपाठी शशिकांत दुबे अरविंद शुक्ला जयराम यादव खरभान यादव घनश्याम राव अछैवर रंजन गवीश दुबे रवि प्रताप यादव शिव कुमार दुबे मारुति पांडेय मनोज पाण्डेय अभिषेक पाण्डेय बल्लभ सहाय आनन्द त्रिपाठी अमित यादव ज्वाला यादव अम्बरीष दुबे वी डी यादव आदि मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments