Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

कुशीनगर।देवरिया : कुशीनगर से देवरिया पहुँची जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा, बंद एयरपोर्ट पर युवाओं ने सरकार को घेरा || EN Daily ||

कुशीनगर।देवरिया : जस्टिस मोर्चा के नेतृत्व में चल रही जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा शनिवार को कुशीनगर स्थित बुद्ध पीजी कॉलेज से प्रारंभ हुई। कॉलेज परिसर में सभा आयोजित कर विद्यार्थियों से संवाद किया गया तथा जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा के उद्देश्यों और शिक्षा, रोजगार एवं परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर पर्चे वितरित किए गए।

इसके बाद यात्रा कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुँची। यहाँ युवाओं ने सरकार पर क्षेत्र के युवाओं और किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया। यात्रियों ने कहा कि एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन ली गई, लेकिन नियमित उड़ाने बंद हैं। युवाओं ने स्पष्ट मांग रखी कि “एयरपोर्ट चालू करो, नहीं तो किसानों की जमीन वापस करो।”

यात्रा इसके बाद शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कसया पहुँची। कसया के गांधी चौक, आजाद चौक, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तथा दीवानी कचहरी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा के दौरान युवाओं ने स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इसके बाद जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा देवरिया की ओर बढ़ी। रास्ते में रामपुर गढ़, तरकुलवा और कंचनपुर में नुक्कड़ सभाएँ आयोजित की गईं। इन सभाओं में स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों और आम लोगों से संवाद करते हुए शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी भर्तियों में देरी और परीक्षाओं में अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

नुक्कड़ सभाओं में जस्टिस मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा युवाओं की समस्याओं को सीधे उनके बीच जाकर समझने और उन्हें एक साझा आंदोलन में बदलने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और बेहतर शिक्षा चाहता है, लेकिन सरकार की नीतियों के कारण उसे लगातार अनिश्चितता और निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद यात्रा अपने रात्रि पड़ाव रामपुर कारखाना पहुँची। यात्रा के अगले चरण में भी विभिन्न कस्बों, शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं से संवाद तथा नुक्कड़ सभाओं का सिलसिला जारी रहेगा। यात्रा कल रामपुर कारखाना से शुरू होकर देवरिया मुख्यालय होते हुए सोनू घाट तक जाएगी।

जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा का उद्देश्य युवाओं की आवाज़ को प्रदेश के हर हिस्से तक पहुँचाना और शिक्षा, रोजगार तथा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के सवालों को केंद्र में लाना है।

Post a Comment

0 Comments