
इस अवसर पर महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए।
एडवोकेट पूजा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को स्वस्थ एवं जागरूक बनाना समाज को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता के प्रति जागरूकता हर महिला तक पहुंचनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव किया जा सके।
शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क सैनिटरी पैड का वितरण किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना है।
संस्था ने भविष्य में भी ग्रामीण एवं जरूरतमंद क्षेत्रों में ऐसे जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

0 Comments