Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : चौरी-चौरा से शुरू हुई Gen Z Connect Yatra - शिक्षा और रोजगार के सवाल पर प्रदेश भर के छात्रों-युवाओं को जोड़ने का अभियान शुरू || EN Daily ||


गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और भर्ती व्यवस्था के सवालों को लेकर Gen Z Connect Yatra का आज ऐतिहासिक शुरुआत स्थल चौरी-चौरा, गोरखपुर से शुभारंभ हुआ। इस मौके पर तमाम छात्र-युवाओं के साथ छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

स्थानीय महिलाओं ने टीका लगाकर यात्रा कर रहे नौजवानों को शुभकामनाएं दी और कहा यह लड़ाई हमारे बच्चों के भविष्य की भी है, इसलिए हम चाहते हैं आप लोग यह लड़ाई जीतकर ही घर लौटें।

आयोजकों ने बताया कि साइकिल यात्रा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँचकर छात्रों और युवाओं से संवाद किया जाएगा।

यह यात्रा 20 अगस्त से 02 अक्टूबर तक चलेगी और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों-युवाओं को शिक्षा, रोजगार, भर्ती में पारदर्शिता और निजी स्कूलों की मनमानी जैसे मुद्दों पर संगठित करेगी। अभियान का समापन 02 अक्टूबर को लखनऊ में छात्रों-युवाओं की महाजुटान के साथ होगा। यात्रा आज चौरी चौरा(गोरखपुर) से निकालकर गौरी बाज़ार(देवरिया) होते हुए शाम को हाटा (कुशीनगर) पहुँची जहाँ यात्रियों ने रात्रि विश्राम किया।

यात्रा के आयोजकों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लाखों युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षक भर्ती लंबे समय से ठप है, UPSSSC की भर्तियाँ वर्षों से लंबित हैं और UPSI, लेखपाल, RO-ARO तथा सहायक प्रोफेसर जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं ने युवाओं के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

“यह सिर्फ साइकिल यात्रा नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ युवाओं की मुखर आवाज है जो शिक्षा को आम छात्रों के लिए महँगा और रोजगार को सपना बना दिया है। चौरी-चौरा से उठी यह आवाज प्रदेश के हर कॉलेज और हर युवा तक पहुँचेगी।”

यात्रा के दौरान कॉलेजों में संवाद, छात्र-युवा बैठकें और स्थानीय स्तर पर अभियान चलाए जाएंगे। यात्रा के मार्ग में आने वाले छात्रों और युवाओं से अपील की गई है कि वे कुछ कदम यात्रा के साथ चलें और इस अभियान को अपने-अपने क्षेत्रों तक पहुँचाएँ।

आयोजकों ने प्रदेश के छात्रों, युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि पेपर लीक, भर्ती में देरी, बेरोजगारी, शिक्षा की बढ़ती लागत और परीक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान को व्यापक समर्थन दें और 02 अक्टूबर को लखनऊ की महाजुटान में शामिल हों।

चौरी-चौरा से लखनऊ तक—

साइकिल चलेगी, सवाल उठेंगे, युवा जुड़ेंगे।

Post a Comment

0 Comments