Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट उत्तर प्रदेश का सदस्यता अभियान सम्पन्न || EN Daily ||


गोरखपुर : नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट उत्तर प्रदेश परिवार द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी की अध्यक्षता मे गोलघर एक होटल मे सम्पन्न हुआ।जहां बड़े पैमाने पर महिलाओं को नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट परिवार मे शामिल किया गया। मानवाधिकार कार्य पर चर्चा करते हुए प्रदेश संगठन सचिव स्वामी चरण शाही ने कहा की मानव सेवा ही सच्ची सेवा है हम सभी को संगठन विस्तार पर काम करने की जरूरत है। वही प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ इरफान खान,मण्डल अध्यक्ष डॉ अभय पाल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी की संस्तुति पर गोरखपुर मण्डल सचिव पद पर संजीव कुमार तिवारी वही सुनीता जायसवाल जिलाध्यक्ष,नीलम सिंह,को जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर मनोनित किया।प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने सभी को बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान पूर्व विधायक के नेतृत्व मे पूरे देश प्रदेश में नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट मानवाधिकार संगठन सेवा कार्य कर रहा हैं।उसी कड़ी मे इस मुहिम में शामिल किया गया है। वही मदर टेरेसा फाउंडेशन पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान द्वारा उच्च शिक्षा निःशुल्क शिक्षा अभियान कार्यक्रम चल रहा है जिससे अब आपके बच्चों को पैसे के अभाव मे उच्च शिक्षा से दूर नही जाना पड़ेगा आपके बच्चे की उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी मदर टेरेसा फाउंडेशन द्वारा ली जाएगी। सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुष्पा यादव,सुधा दीक्षित,फरीदा खातून,निशा दुबे,रिमा राव,नूतन त्रिपाठी, लक्ष्मी तिवारी,मनोरमा तिवारी, मोनिका वर्मा,अलका रंजन गुप्ता,वंदना देवी,सुषमा देवी, संगीता सिंह,रीना मिश्रा,विजय दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments