
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. विपिन शाही, मुख्य संरक्षक तारकेश्वर शाही, बार एसोसिएशन खजनी के अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, विभिन्न ब्लड बैंकों के प्रभारी अरविंद यादव, तहसील सदर अध्यक्ष पंकज पांडेय, सहजनवां अध्यक्ष हरगोविंद चौबे, खजनी अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी, गोला अध्यक्ष अनिल मिश्रा, बांसगांव अध्यक्ष भीम दुबे सहित विभिन्न तहसीलों से आए दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
समारोह के दौरान बांसगांव एवं कैंपियरगंज तहसील की नवनिर्वाचित कमेटियों का भी गठन किया गया तथा पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिला कमेटी में सदर तहसील से बीपी सिंह, इमरान खान, आदर्श श्रीवास्तव, अमित कुमार भारती एवं धर्मेंद्र श्रीवास्तव को स्थान दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष डॉ. विपिन शाही एवं तहसील सदर अध्यक्ष पंकज पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं, पत्रकारिता की निष्पक्षता एवं संगठन की मजबूती पर जोर दिया। प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों को एकजुट होकर समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए तथा पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण मोहन सिंह, जितेंद्र सिंह, मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी, विनय पाठक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संगठन की ओर से सभी तहसील अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वर्ष में कम से कम चार बार बैठक आयोजित की जाए तथा वर्ष में एक बार तहसीलो में अधिवेशन का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। समारोह के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

0 Comments